News Addaa WhatsApp Group Join करें

BJP Yuva Morcha Kushinagar/भाजपा युवा मोर्चा सम्मलेन युवाओं संग कुशीनगर मे हुआ संपन्न l

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 3, 2022  |  6:35 PM

1,007 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
BJP Yuva Morcha Kushinagar/भाजपा युवा मोर्चा सम्मलेन युवाओं संग कुशीनगर मे हुआ संपन्न l
  • पीएम मोदी और सीएम योगी ने हिंदू आस्थाओ को सम्मान दिया- आनंद स्वरुप शुक्ला

कसया/कुशीनगर । बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के प्रांगण में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने सपा को परिवारवादी, जातिवादी व मुस्लिम परस्त पार्टी बताते हुए कहा कि लोहिया ने जिस समाजवाद के आधार पर नेहरू को परिवारवाद का विरुद्ध मुलायम यादव के साथ किया था। आज वही पार्टी केवल एक परिवार तक ही सिमट कर रह गयी है।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रयास से भगवान राम विरोधी व देश विरोधी सभी ताकतें हमेशा हमेशा के लिए पस्त हो जाएंगे। कहाकि योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में चाहते हुए भी विरोधी ताकते दंगा नहीं करा सके। पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश की हिन्दू आस्थाओं को सम्मान दिया है। अयोध्या में विश्व कीर्तिमान के साथ दीपोत्सव हो या काशी में विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण, भाजपा का देन है। सपा केवल आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्र, जिलामंत्री संतोष दत्त राय ने भी सम्बोधित किया। कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।

संचालन युवा मोर्चा के महामंत्री शैलेन्द्र तिवारी ने किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी, क्षेत्रीय मंत्री रणजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, प्रदेश मंत्री दीपक मल्ल, विजय कुमार शुक्ल, डॉ कौस्तुभ नारायण मिश्र, डॉ अमृतांशु शुक्ल, पप्पू नाथानी, ओमप्रकाश जायसवाल, सत्यम शुक्ल, सचिन पाठक, रणजीत राय बड़े, अनूप तिवारी, अभिषेक शुक्ल, संजीव पाण्डेय, वरुण राय आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking