खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों के अस्थि कलश शुक्रवार शाम को भाकियू के जिलाध्यक्ष ध्रुव नारायण यादव लेकर खड्डा उपनगर के सुबाष चौक पहुंचे। उपस्थित भाकियू कार्यकर्ताओं ने अस्थि कलश को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों के अस्थि कलश को लेकर भाकियू के जिलाध्यक्ष ध्रुव नारायण यादव व अन्य नेता खड्डा के सुबाष चौक पहुंचे जहां पहले से मौजूद भाकियू के मण्डल सचिव रमाकांत तिवारी, राजवीर शर्मा, सतीश चंद्र ओझा, रामविलास गुप्ता, सिंहासन चौधरी, सोबरन सिंह, हलवंता देवी, शंभू यादव राजू यादव आदि ने कैंडल जलाकर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दिया। भाकियू नेताओं ने मृत किसानों के परिजनों को इंसाफ दिलाने, किसानों के फसलों के हुए नुकसान की सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए तीन कृषि काला कानून को समाप्त करने की प्रशासन व सरकार से मांग की।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…