हाटा/कुशीनगर। हाटा ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव और खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद कौशिक के नेतृत्व में ब्लाक कर्मी,शिक्षक गण , प्रधान और सफाई कर्मियों सहित सैकड़ों लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा ब्लाक मुख्यालय से होकर पिपराइच तिराहा, बाघनाथ तिराहा पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्थल होते हुए पुनः ब्लाक मुख्यालय पर पहुंची । प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने कहा कि देश के वीर सपूतों ने लंबे संघर्ष के बाद भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलाई। देश को विकसित राष्ट्र बनाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र कौशिक ने कहा कि हर घर पर तिरंगा लहराने के लिए लोगों को जागरूक करें।
एडीओ पंचायत चंद्रिका प्रसाद,प्रधान कमलेश चौधरी, संजय चौबे,राजेश मिश्र,अमिताभ पटेल,सुनील सिंह, साबिर सिद्धिकी,शशिप्रभा सिंह, रागिनी मिश्रा,राजेश मिश्र,मोनू राव,उपेंद्र जायसवाल, पुरूषोतम चौबे,संजय कुमार,पवन तिवारी,अर्चना भारती,विचित्र मणि सिंह,रितेश सिंह, कमलेश कुमार ,ब्लाक कर्मी, शिक्षक,सफाई कर्मी ,रोजगार सेवक आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…