News Addaa WhatsApp Group Join करें

बंटी-बबली’ शराब की खेप पकड़ी, बरवापट्टी पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 25, 2026  |  5:59 PM

180 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बंटी-बबली’ शराब की खेप पकड़ी, बरवापट्टी पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कुशीनगर । जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरवापट्टी पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 135 अदद अवैध देशी शराब ‘बंटी-बबली’, एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को थाना बरवापट्टी क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 135 अदद अवैध देशी शराब ‘बंटी-बबली’ (प्रत्येक 200 एमएल, कुल 27 लीटर) बरामद हुई। साथ ही शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शशी मोहन तिवारी पुत्र स्व. छट्टू तिवारी तथा दिलीप तिवारी पुत्र स्व. भृगुन तिवारी, निवासी ग्राम ठकरहा, थाना ठकरहा, जनपद पश्चिम चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है।
बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना बरवापट्टी में मु0अ0सं0 103/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुशील कुमार गौतम, कांस्टेबल धीरज पाल, कांस्टेबल अखिलेश यादव तथा रिजर्व कांस्टेबल प्रतीक राय की टीम ने अंजाम दिया।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध धंधे में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार

तराजू, ठीहा, बांका और चाकू बरामद; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में…

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी

कुशीनगर। शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने और शादी…

सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking