News Addaa WhatsApp Group Join करें

बंधुत्व व भाईचारे का प्रतीक है होली का पर्व

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 24, 2025  |  5:44 PM

158 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बंधुत्व व भाईचारे का प्रतीक है होली का पर्व
  • होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह
  • भोजपुरी भाषा को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए मिलकर करें प्रयास
  • फूलों की होली पर झूमे लोग, लगाया अबीर गुलाल
  • सांसद ने प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। दुदही विकास खंड के गुरवलिया बाजार स्थित एसपी पब्लिक स्कूल के परिसर में पूर्वांचल भोजपुरी महोत्सव के तत्वावधान में होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महोत्सव में उत्कृष्ट सहयोग करने वाले व्यक्तियों को सांसद ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। फूलों की होली भी आयोजित हुई।

आपके लिए और..- चोरी का खुलासा और गुमशुदा की बरामदगी से गरुलपार पुलिस...

मुख्य अतिथि व देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि भोजपुरी सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी पहचान और संस्कृति का अभिन्न अंग है। इसे संरक्षित और संवर्धित करने के लिए हमें मिलकर प्रयास करना होगा। होली का पर्व बंधुत्व और भाईचारे का प्रतीक है। विशिष्ट अतिथि व राज्यपाल से पुरस्कृत रिटायर प्रधानाचार्य डा. शक्ति प्रकाश पाठक ने कहा कि होली हमें सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भोजपुरी भाषा को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक साहित्य सृजन और सांस्कृतिक आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मु. इलियास अंसारी ने कहा कि भोजपुरी भाषा अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। इसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी पर है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार समाज में होली के महत्व और इसकी सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य किया है। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।‌

बिहार से आए कलाकार विजय दास अनमोल, प्रिया सिंह व गोलू गुंजन ने गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जन को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में फूलों की होली के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्रनाथ राय ने की तथा संचालन राधेश्याम त्यागी ने किया। विद्यालय के निदेशक आदित्य विशाल पाठक ने आभार प्रकट किया।

इस दौरान ज्ञानेश्वर उर्फ दीपक द्विवेदी, डा. प्रमोद त्रिपाठी, लाल पहाड़ी कुशवाहा, अजय निगम, अमलेश तिवारी, सुधीर मिश्र, नियामत अली, सचिव सुरेंद्र गौंड, शैलेन्द्र तिवारी, सुनील कुमार गोंड, विनोद उर्फ गुड्डू यादव, धमेंद्र सिंह, अखिलेश पाण्डेय, बबलू जायसवाल, डा. शेषनाथ गुप्ता, विनीत मणि त्रिपाठी, इमरान अंसारी, अभय राज सिंह, अमर गिरी, राज कपूर, रियाज़ अंसारी, राबिन , परवेज आलम, चुन्नू मिश्र, हरेंद्र यादव, मुकेश यादव, रवि वर्मा, पंकज कुशवाहा, हरिओम आदि मौजूद रहे।

सांसद ने सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

गुरवलिया बाजार : सांसद ने इस महोत्सव में उत्कृष्ट सहयोग करने वाले डा. शक्ति प्रकाश पाठक, रेड हिल्स ग्रुप के सीएमडी आलमगीर अंसारी, निदेशक आदित्य विशाल पाठक, पीडब्ल्यूडी के एक्सियन राजेश सिंह, डायस एकेडमी के निदेशक कमलेश मिश्र, नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन जयसवाल, जेई आरईडी संतोष कुमार, पीडब्ल्यूडी यूपी सिंह, रेंजर हरिकेश नायक, आनंद कुमार यादव, भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष डा. डीएन कुशवाहा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। महोत्सव के बैनर तले 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह करने की बात पर सांसद ने हरसंभव सहयोग करने को कहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking