News Addaa WhatsApp Group Join करें

राज्य स्तर पर फुटबॉल खिलाड़ी के लिए रूबी गुप्ता का हुआ चयन, लोगों ने दी शुभकामना

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Mar 24, 2025  |  6:56 PM

198 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राज्य स्तर पर फुटबॉल खिलाड़ी के लिए रूबी गुप्ता का हुआ चयन, लोगों ने दी शुभकामना WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर :- स्थानीय जीके प्वाइण्ट फुटबाल क्लब बोदरवार में प्रशिक्षण ले रही 19 वर्षीय रूबी गुप्ता राज्यस्तरीय फुटबाल खिलाड़ी के रूप में चयनित होकर गाँव सहित क्षेत्र तथा जनपद के नाम को रोशन किया है I बच्ची के इस उपलब्धि पर माता पिता सहित क्षेत्रीय लोगों ने बधाई व शुभकामना दी है I

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

ज्ञात हो, कि 24 मार्च सोमवार को विकास खंड कप्तानगंज के बोदरवार में स्थित जीके प्वाइण्ट फुटबाल क्लब के परिसर में एक सादे समारोह को आयोजित कर राज्य स्तर पर फुटबाल खेल के लिए जूनियर वर्ग में चयनित ग्राम सभा भलुही निवासी रूबी गुप्ता पुत्री दिलीप गुप्ता को मिठाई खिलाकर तथा फूल माला पहनाकर बच्ची के हौसलों को बढ़ाते हुए सम्मानित किया गया I फुटबाल खेल के लिए चयनित रूबी गुप्ता अब सरकारी खर्चे पर स्पोर्ट कालेज के हॉस्टल में रहकर फुटबाल के खेल के साथ ही साथ अपनी आगे की पढ़ाई भी करेगी I खेल प्रशिक्षक धनन्जय यादव ने आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा I कि जीके प्वाइंट फुटबाल क्लब में प्रशिक्षण पाये दर्जनों बच्चें नेशनल स्तर पर फुटबाल खेल रहे है । और इस क्लब में दर्जनों बच्चे प्रशिक्षण ले रहे है I

बच्ची के चयन पर पिता दिलीप गुप्ता, माता पूजा गुप्ता व किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नागेन्द्र यादव, शिक्षक महेन्द्र कुमार, विमलेश कुमार यादव, वरुण शर्मा, आदित्य प्रताप, देवांश,अनुज कुमार,जय गोविंद सिंह आदि लोगों ने शुभकामना और बधाई दी है I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking