News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय अड्डे पर उतरा भारतीय वायुसेना का बोइंग विमान, एयरपोर्ट उद्घाटन चर्चा को मिला उड़ान!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 8, 2021  |  9:36 AM

4,833 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय अड्डे पर उतरा भारतीय वायुसेना का बोइंग विमान, एयरपोर्ट उद्घाटन चर्चा को मिला उड़ान!

कुशीनगर । बीते वर्ष 24 जून को पीएम की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूरी दी गई थी। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट उड़ान शुरू होने की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। हालांकि चर्चा पहले भी हुई थी लेकिन इस बार प्रधानमंत्री की फ्लीट में शामिल विमान के सोमवार को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने के साथ हवाई अड्डे से उड़ान शुरू होने की चर्चा भी तेज हो गई है।

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...

सूत्रों की माने तो कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की दोपहर में भारतीय वायुसेना का बोइंग -737 विमान उतरा। करीब 19 मिनट तक हवाई अड्डे के एप्रन पर रुकने के बाद जहाज ने वापसी की उड़ान भरी। जहाज में से कोई नीचे नहीं उतरा। यह एयरपोर्ट की चेकिंग के लिए ट्रायल था या फिर कोई अन्य नियमित जांच, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े सूत्रों की मानें तो जिस बोइंग 737 जहाज को एयरपोर्ट पर उतारा गया था, उसने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। यह विमान अधिकतर वीवीआईपी लोगों के उपयोग में लाया जाता है।
दोपहर 11.55 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरे इस विमान ने 19 मिनट रुकने के बाद फिर 12.14 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। विमान में सवार कोई व्यक्ति हवाई अड्डे पर नहीं उतरा। वायुयान में ही बैठकर हवाई अड्डे का निरीक्षण किया गया।

कब होगा कुशीनगर एयरपोर्ट से पहला उड़ान..?

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की दोपहर में भारतीय वायुसेना का बोइंग -737 विमान उतरने के बाद उड़ान शुरू होने की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है।
सूत्रों की मानें तो यूपी के विधानसभा चुनाव को देखते हुए जल्द ही एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो सकती है।

क्या प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन के लिए आ सकते हैं..?

प्रधानमंत्री की फ्लीट में शामिल विमान के सोमवार को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने के साथ हवाई अड्डे से उड़ान शुरू होने की चर्चा भी तेज हो गई है।
और सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री उद्घाटन के लिए आ सकते हैं।

वीआइपी बेड़े का है विमान

कुशीनगर एयरपोर्ट पर आया वायुसेना का बी-737 बोइंग विमान प्रधानमंत्री के हवाई बेड़े में शामिल है। चर्चा है कि दौरे के लिए इस विमान का उपयोग राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति भी करते हैं। ऐसे में इस वीवीआईपी विमान के उतरने से हलचल बढ़ गई है।

क्या कहते है कुशीनगर एयरपोर्ट के निदेशक..!

इस संबंध में एयरपोर्ट के निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना का एक जहाज आया था। रनवे व एप्रन का निरीक्षण करने के उपरांत चला गया। जहाज का कोई सदस्य नीचे नहीं उतरा। इस संबंध में इससे अधिक जानकारी नहीं है।
एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट किसी भी समय उड़ान के लिए तैयार है। यहां के सभी कार्य पूरे हैं। उड़ान की तिथि का निर्धारण सरकार करेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking