News Addaa WhatsApp Group Join करें

घूसखोर शस्त्र लिपिक गिरफ्तार,एंटी करप्शन टीम की कार्यवाही

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 19, 2024  |  4:14 PM

90 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
घूसखोर शस्त्र लिपिक गिरफ्तार,एंटी करप्शन टीम की कार्यवाही

देवरिया। शुक्रवार को दिन के उजाले में जिलाधिकारी देवरिया कार्यालय में वरिष्ठ सहायक शस्त्र लिपिक को कार्यालय के बाहर बरामदे में रिश्वत लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम गोरखपुर इकाई ने दबोच लिया है। पूरा मामला जिलाधकिरी कार्यालय देवरिया कलेक्ट्रेट का है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता दीनानाथ यादव पुत्र रामायण यादव निवासी महुई टोला पीपारही थाना बरियारपुर जिला देवरिया की शस्त्र लाइसेंस की दूसरा प्रति जारी करने के एवज में दस हजार रुपए रिश्वत की मांग सहायक शस्त्र लिपिक द्वारा किया गया था।

शिकायतकर्ता की शिकायत को संज्ञान लेकर एंटी करप्शन टीम गोरखपुर इकाई के निरीक्षक शिव मनोहर यादव,निरीक्षक संतोष कुमार,निरीक्षक उदय प्रताप सिंह,निरीक्षक निसार हुसैन,निरीक्षक रामबहादूर पाल मय टीम ने दस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ राजेश कुमार प्रसाद,पुत्र सुदामा निवासी ग्राम बड़हरा थाना कोतवाली जिला जिला देवरिया संप्रति वरिष्ठ सहायक शस्त्र लिपिक को जिलाधिकारी कार्यालय देवरिया को कार्यालय के बाहर बरामदे में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है।

पकड़े गए घूसखोर असलहा बाबू के विरुद्ध कोतवाली देवरिया में अभियोग दर्ज करा कर आवश्यक विधिक कार्यवाही जारी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking