News Addaa WhatsApp Group Join करें

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति के शानदार नतीजे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 19, 2021  |  5:20 PM

831 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उत्तर प्रदेश में अपराधियों के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति के शानदार नतीजे WhatsApp
Responsive image
  • वर्तमान सरकार के कार्यकाल में गैंगेस्टर एक्ट में 15 अरब 74 करोड़ रूपये से अधिक की अवैध सम्पत्तियों के जब्तीकरण की हुई कार्यवाही
  • अवैध सम्पत्ति जब्तीकरण की रिकार्ड कार्यवाही बीते डेढ़ साल में हुई
  • गैंगेस्टर एक्ट में दर्ज हुये 13 हजार 7 सौ से अधिक अभियोग
  • 43 हजार से अधिक अभियुक्तों की गैंगेस्टर एक्ट में हो चुकी है गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन पर प्रदेश में अपराधियों के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति के शानदार नतीजे सामने आये हैं। पुलिस द्वारा प्रदेश में कुख्यात अपराधियों, विभिन्न प्रकार के माफियाओं व उनके गिरोह के अन्य सहयोगियों आदि के विरूद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही की गयी है।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

परिणाम स्वरूप वर्तमान सरकार के चार वर्ष से अधिक के कार्यकाल में गैंगेस्टर अधिनियम के तहत कुल 15 अरब 74 करोड़ रूपये से अधिक की अवैध सम्पत्तियों के जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है। उपरोक्त में से सर्वाधिक कार्यवाही जनवरी 2020 से अब तक की गयी है, जिसके तहत उक्त अवधि में रिकार्ड कुल 13 अरब, 22 करोड़ रूपये से अधिक की अवैध सम्पत्ति गैगेंस्टर अधिनियम के तहत जब्त की गयी है।

अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 13 हजार 7 सौ से अधिक अभियोग गैंगेस्टर अधिनियम के तहत दर्ज किये जा चुके हैं, जिनमें 43 हजार से अधिक अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है। उन्होंने बताया कि अब तक गैंगेस्टर अधिनियम की धारा-14(1) के तहत 1431 प्रकरणों में 15 अरब, 74 करोड़, 5 लाख रूपये से अधिक की चल अचल अवैध सम्पत्तियोें पर शिंकजा कसते हुये सरकारी जमीन अवमुक्त कराने, अवैध कब्जे के ध्वस्तीकरण एवं अवैध सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही की जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि गैगेंस्टर अधिनियम में सर्वाधिक कार्यवाही वाराणसी जोन में की गयी है, जहाॅ पर कुल 420 प्रकरणों में 2 अरब, 2 करोड़, 29 लाख रूपये से अधिक, गोरखपुर जोन में 208 प्रकरणों में 2 अरब, 64 करोड़, 85 लाख रूपये से अधिक तथा बरेली जोन में 1 अरब, 84 करोड़, 82 लाख रूपये से अधिक की सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

श्री अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध का सफाया किया गया है तथा विगत 20 मार्च 2017 से 20 जून 2021 तक की अवधि में कुल 139 अपराधी गिरफ्तारी के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में मारे गये हैं तथा 3196 घायल हुये हैं। इन कार्यवाहियों में पुलिस बल के 13 जवान अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन करते हुये वीर गति को प्राप्त हुये तथा 1122 पुलिस कर्मी घायल भी हुये हैं।

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि जनमानस में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधियों के अन्दर कानून के भय का माहौल पैदा करने के लिए विशेष प्रयास किये गये हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के 25 कुख्यात माफिया अपराधियों को चिन्हित कर उनके तथा गैंग के अपराधियों व उनके सहयोगियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की गयी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking