News Addaa WhatsApp Group Join करें

BSP ने पहली लिस्ट में मुस्लिम उम्मीदवारों पर खेला बड़ा दांव, जानें किसे कहां से दिया टिकट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 15, 2022  |  2:33 PM

1,621 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
BSP ने पहली लिस्ट में मुस्लिम उम्मीदवारों पर खेला बड़ा दांव, जानें किसे कहां से दिया टिकट WhatsApp
Responsive image

बहुजन समाज पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 58 में से 53 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। आज मायावती का जन्मदिन भी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाने का तोहफा मांगा है। उन्होंने कहा है कि कोविड काल में सभी कार्यकर्ता घर से ही मेरा जन्मदिन मना रहे हैं और वह अपने क्षेत्र में ही पार्टी के प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताएं। इसके साथ ही 2007 की भांति बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाएं।

आपके लिए और..- हाइवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से...

वह शनिवार को राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रही थीं। इस मौके पर उन्होंने बीएसपी की ब्लू बुक मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा भाग-17 और उसके अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि बसपा किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। साथ ही बसपा को इस बार के विधानसभा चुनाव में फिर से जनता वापस जरूर लाएगी। इसके साथ ही पूर्व की भांति सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के आधार पर सरकार चलेगी। सारे ओपीनियन पोल व सर्वे फेल हो जाएंगे।

उन्होंने प्रचार के लिए क्षेत्रों में न जाने को लेकर विपक्षियों द्वारा भ्रम फैलाने का आरोप लगाया साथ ही भतीजे आकाश आनंद को लेकर की जा रही तरह-तरह की बातों को भी षडयंत्र बताया। उन्होंने कहा कि आकाश धीरे-धीरे आगे आएंगे। यदि विरोधी आकाश आनंद के पीछे पड़ते हैं तो और वह उन्हें और बढ़ावा देंगी। यही नहीं उन्होंने महासचिव सतीश मिश्र के बेटे कपिल मिश्र द्वारा पार्टी में नौजवानों को जोड़कर किए जा रहे कामों की भी सराहना की। बसपा प्रमुख ने कहा कि यही नहीं पार्टी में बाकी पुराने लोगों की नयी पीढ़ी भी आगे आ रही है। उन्होंने कहा कि मेरा निजी परिवार नहीं है। दलित, गरीब, शोषित, पीड़ित ही मेरे परिजन हैं। पार्टियों में नेताओं की चल रही जोड़तोड़ पर कहा कि इसके लिए सख्त दल बदल विरोधी कानून बनना चाहिए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking