News Addaa WhatsApp Group Join करें

अवैध अतिक्रमण पर सुकरौली बाजार में चला बुलडोजर

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 3, 2022  |  2:32 PM

1,215 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अवैध अतिक्रमण पर सुकरौली बाजार में चला बुलडोजर WhatsApp
Responsive image
  • तय समय सीमा बीत जाने के बाद स्वतः अतिक्रमण ना हटाने पर हुई कार्यवाही।

सुकरौली/कुशीनगर। हाटा तहसील के अंतर्गत सुकरौली बाजार में समय सीमा बीत जाने के बाद आखिरकार अतिक्रमण को लेकर हाटा एसडीएम द्वारा मय फोर्स के साथ पहुंचकर रोड के किनारे हुए अतिक्रमण को जेसीबी के द्वारा सफाई करवाते हुए नजर आए। सड़को के किनारे बनी नालियों पर अवैध रूप से कब्जा किए गए लोगों से कब्जा हटवाया गया।इस दौरान दुकाने बंद रही। दुकानदारो तथा व्यापारियो मे अफरा तफरी बनी रही।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

बताते चलें कि हाइवे अथॉरिटी, तहसील व नगर पंचायत की तरफ से दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ दिन पूर्व नोटिस दिया गया था। नोटिस में स्वत: अतिक्रमण हटाने के लिए बीते रविवार तक का समय भी दिया गया था। बीते सोमवार को कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। ब्लॉक गेट के दोनों तरफ सर्विस रोड के अधिकतर दुकानदारों ने अपने दुकान के सामने से लगे टीन शेड व अन्य सामग्रियों को हटा लिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking