News Addaa WhatsApp Group Join करें

चेयरमैन ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, नगर पंचायत की समस्याओं एवं विकास को लेकर की चर्चा

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 2, 2025  |  8:23 PM

215 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चेयरमैन ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, नगर पंचायत की समस्याओं एवं विकास को लेकर की चर्चा WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के अध्यक्ष सुनीता चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को मुलाकात की। मुलाकात के दौरान चेयरमैन ने नगर की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए उसके समाधान के लिए अनुरोध किया।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

साथ ही चेयरमैन द्वारा नगर पंचायत में वर्षों से पानी निकासी से संबंधित सहित प्रधानमंत्री आवास योजनाओं की प्रक्रिया में शीघ्रता लाने, नगर के कई वार्डों में लाइट की व्यवस्था और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु अनुरोध किया गया। चेयरमैन ने मुख्यमंत्री से रामकोला नगर पंचायत के विस्तारीकरण के दौरान जुड़े 17 गांवों में विकास को लेकर भी चर्चा की।

चेयरमैन ने मुख्यमंत्री से विकास के मुद्दे पर हुई बातों की जानकारी देते हुए कही कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष रखे सभी समस्याओं को उन्होंने गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान चेयरमैन पति सतीश चौधरी भी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking