हाटा कुशीनगर। स्थानीय नगर में शनिवार को पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को 10 किलोग्राम पड़वे के मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से इलेक्ट्रानिक तराजू, लकड़ी का ठीहा, बांका और चाकू भी बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रहमुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन निवासी रहमतनगर वार्ड नंबर 23, हाटा और इमरान पुत्र जियाउल्लाह निवासी बिशुनपुरा, हाटा के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से 10 किलो पड़वे का मांस, एक इलेक्ट्रानिक तराजू, लकड़ी का ठीहा, एक बांका और एक चाकू बरामद किया। मामले में कोतवाली हाटा में मु0अ0सं0 472/2026 दर्ज कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, नगर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक कमलेन्द्र सिंह, कांस्टेबल चन्द्रमा बिन्द, योगेश यादव, नवनीत सिंह और अतुल वर्मा शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
कुशीनगर। शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने और शादी…
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…