News Addaa WhatsApp Group Join करें

चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 23, 2026  |  10:17 PM

817 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 1,270 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक के खिलाफ पहले से चोरी और गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज...

पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम सुमही बुजुर्ग उर्फ महेदिया निवासी बच्चा राय तमकुहीराज से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चखनी चौराहे के पास बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए पांच हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में वादी मनोज राय की तहरीर पर तमकुहीराज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना तमकुहीराज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर मेराज अंसारी निवासी राजपुर बगहा जीरात थाना सेवरही तथा प्रिन्स उर्फ राहुल वर्मा निवासी शास्त्रीनगर सब्जी मंडी, थाना सेवरही को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लूट की रकम में से 1,270 रुपये नकद बरामद हुए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त मेराज अंसारी के विरुद्ध थाना सेवरही में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य मामलों के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जिससे उसके आपराधिक इतिहास की पुष्टि होती है।

इस सफल कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शम्भू प्रसाद साहनी, उपनिरीक्षक आदर्श मिश्रा, कांस्टेबल सत्यप्रकाश यादव, छोटेलाल यादव तथा पंकज प्रजापति की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
तमकुहीराज पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल लूट की वारदात का पर्दाफाश हुआ, बल्कि क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का भी स्पष्ट संदेश गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार

तराजू, ठीहा, बांका और चाकू बरामद; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में…

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी

कुशीनगर। शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने और शादी…

सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking