News Addaa WhatsApp Group Join करें

चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 5, 2026  |  5:55 PM

523 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को जीआरपी गोरखपुर ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की वारदात से संबंधित 4,300 रुपये नकद तथा सफेद धातु का एक हाथ का कड़ा बरामद किया गया है।

आपके लिए और..- गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम...

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेनों और रेलवे प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्रियों का सामान चुराकर राह चलते लोगों को बेच देते थे और उसी पैसे से अपना खर्च चलाते थे।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी टीम ने बुधवार को डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अली (20 वर्ष) पुत्र मुर्तजा एवं विजय गोड (22 वर्ष) पुत्र अशोक गोड, निवासी सूरजकुंड, थाना तिवारीपुर, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्रियों को निशाना बनाते थे। चोरी किए गए मोबाइल और अन्य सामान राह चलते लोगों को बेच देते थे, जबकि कुछ सामान ट्रेन से बाहर फेंक देते थे। 14 जुलाई को की गई एक चोरी की वारदात का भी उन्होंने खुलासा किया और बताया कि उससे मिले अधिकांश पैसे खर्च हो चुके हैं। बुधवार को भी वे चोरी की नीयत से स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते गिरफ्तार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मुकदमा संख्या 115/2026 से संबंधित 4,300 रुपये नकद तथा मुकदमा संख्या 117/2026 से संबंधित सफेद धातु का हाथ का कड़ा बरामद किया। बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में बीएनएस की धाराओं 317(2) एवं 317(5) की बढ़ोतरी की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी अली के विरुद्ध जीआरपी गोरखपुर में चोरी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि विजय गोड के खिलाफ लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इससे स्पष्ट है कि दोनों लंबे समय से रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह, हेड कांस्टेबल सुबेदार विश्वकर्मा, आकाश सिंह, बब्लू कश्यप तथा अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह का कहना है कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking