खड्डा, कुशीनगर। कस्बे से सटे सोहरौना गांव में गुरुवार की रात बेखौफ चोरों ने पक्के मकान का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये नकद समेत 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने खड्डा थाने में तहरीर देकर चोरी का खुलासा कर कार्रवाई की मांग की है।
सोहरौना निवासी पवन कुमार जायसवाल के मकान में इन दिनों लिंटर का काम चल रहा है। परिवार के लोग निर्माण कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान गुरुवार-शुक्रवार की रात अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और कमरे में रखे करीब एक लाख रुपये नकद तथा मंगलसूत्र, हार, कान की बाली, अंगूठी, झुमका समेत अन्य सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।
सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस से चोरी का जल्द खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है।
नरकट और झाड़ियों से संकरी हुई टू-लेन सड़क, संकेतक भी ढके; तेज रफ्तार वाहनों…
कुशीनगर । अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जोखिम उठाकर जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान…
दो दिन में जलभराव और गड्ढों को दुरुस्त करने का एसडीएम ने दिया निर्देश…
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री, बांटी राहत सामग्री; बोले—संकट की घड़ी में…