News Addaa WhatsApp Group Join करें

मुश्किल की घड़ी में जनता के बीच तमकुहीराज तहसील प्रशाशन, बाढ़ पीड़ितों तक पहुंच रही राहत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 2, 2026  |  2:12 PM

133 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुश्किल की घड़ी में जनता के बीच तमकुहीराज तहसील प्रशाशन, बाढ़ पीड़ितों तक पहुंच रही राहत

जवही दयाल, रकबा जंगली पट्टी और बांका खास में प्रशासन सक्रिय, भोजन-दूध व केले की व्यवस्था में जुटी तहसील टीम

आपके लिए और..- नारायणी के कहर के बीच चैनपट्टी पहुंचे मंत्री संजय निषाद,...

कुशीनगर। नारायणी नदी की बाढ़ से प्रभावित तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। संकट की इस घड़ी में उप जिलाधिकारी तमकुहीराज कुणाल गौरव के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित गांवों में सक्रिय हैं। बाढ़ पीड़ित परिवारों तक राहत सामग्री और जरूरी खाद्य सामग्री पहुंचाने के साथ ही प्रशासन की ओर से तत्काल जरूरतों को पूरा करने की कवायद तेज कर दी गई है।
जवही दयाल, रकबा जंगली पट्टी और बांका खास सहित प्रभावित इलाकों में तहसील कर्मचारियों की टीमें जरूरतमंदों के लिए भोजन, केला और दूध उपलब्ध कराने की तैयारी में जुटी हैं। प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ के कारण कठिन परिस्थितियों में फंड़े लोगों को खाने-पीने की समस्या का सामना न करना पड़े और जरूरत के समय उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध हो।

उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव राहत कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। गांवों से सूचना मिलते ही संबंधित टीमों को मौके पर भेजकर प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। राजस्व कर्मियों की टीमें भी गांव-गांव पहुंचकर लोगों की जरूरतों की जानकारी जुटा रही हैं और उसी के अनुरूप राहत सामग्री उपलब्ध कराने में लगी हैं।
बाढ़ के पानी से घिरे परिवारों के लिए प्रशासन की यह सक्रियता मुश्किल समय में सहारा बन रही है। स्थानीय लोगों के बीच भी एसडीएम कुणाल गौरव की लगातार क्षेत्र में मौजूदगी और राहत कार्यों की निगरानी चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि संकट के समय अधिकारियों का मौके पर रहना और जरूरतमंदों तक तत्काल मदद पहुंचाना राहत की भावना को मजबूत करता है।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार राहत से वंचित न रहे, इसके लिए प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिस्थितियों के अनुसार राहत कार्यों को और तेज करने के साथ ही भोजन एवं आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने में तहसील प्रशासन जुटा हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरों ने रात में घर किया साफ, नकदी-जेवर समेत 11 लाख की चोरी का आरोप
चोरों ने रात में घर किया साफ, नकदी-जेवर समेत 11 लाख की चोरी का आरोप

1 लाख नकद समेत करीब ₹10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण ले गए चोर,…

झाड़ियों में गुम हुई मुख्य सड़क की पटरी, हादसों का बढ़ा खतरा
झाड़ियों में गुम हुई मुख्य सड़क की पटरी, हादसों का बढ़ा खतरा

नरकट और झाड़ियों से संकरी हुई टू-लेन सड़क, संकेतक भी ढके; तेज रफ्तार वाहनों…

ओवरब्रिज निर्माण के बीच सर्विस लेन की बदहाली, निरीक्षण के दौरान गड्ढे में पलटा ऑटो
ओवरब्रिज निर्माण के बीच सर्विस लेन की बदहाली, निरीक्षण के दौरान गड्ढे में पलटा ऑटो

दो दिन में जलभराव और गड्ढों को दुरुस्त करने का एसडीएम ने दिया निर्देश…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking