News Addaa WhatsApp Group Join करें

पैदल गश्त कर कप्तान ने लिया तमकुहीराज में सुरक्षा का जायजा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 16, 2023  |  6:56 PM

736 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पैदल गश्त कर कप्तान ने लिया तमकुहीराज में सुरक्षा का जायजा

कुशीनगर । एसपी धवल जयसवाल कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर काफी गंभीर हैं। वह थानों का औचक निरीक्षण कर पुलिस महकमे में चुस्ती लाने के साथ ही सोमवार को देर शाम तमकुहीराज थाने का कस्बा तमकुही में भ्रमण कर स्वयं पैदल गश्त का नेतृत्व किया।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल सोमवार देर शाम तमकुहीराज थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कस्बा के बाजारों, भीड़-भाड़ व संवेदनशील स्थानों, आदि स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया। पैदल गश्त के दौरान जन संवाद कर लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने व एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की।

उन्होंने लोगों से यह भी अपेक्षा की कि अराजकता फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। शान्ति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक ने सड़क पर अतिक्रमण, यातयात नियमों का पालन,के साथ ही व्यापारियों को सीसीटीबी कैमरे लगाने के लिए प्रतोसाहित किया।तथा शान्ति व्यवस्था में लगाए गए पुलिस कर्मियों की ड्यूटियों को चेक करते हुए ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा,प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय पी आर ओ पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking