News Addaa WhatsApp Group

हनुमानगंज थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का मामला, हियुवा प्रतिनिधि मंडल ने कार्यवाही की मांग उठाई

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 13, 2021  |  9:05 PM

932 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का मामला, हियुवा प्रतिनिधि मंडल ने कार्यवाही की मांग उठाई

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।हनुमानगंज थाना क्षेत्र के माघी भगवानपुर गाँव में मुसहर समुदाय सहित अनुसूचित परिवारों के लगभग 15 परिवारों द्वारा हिन्दू धर्म से नाता तोड़ ईसाई धर्म अपनाने की जानकारी पर हियुवा के जिला प्रभारी डा. रामअधार राजभर के निर्देश पर सोमवार को हियुवा के ब्लाक महामंत्री गंगासागर सिंह के साथ प्रतिनिधि मण्डल हनुमानगंज थाने पहुंच कार्रवाई की मांग की है। एस ओ ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

सोमवार को हियुवा नेताओं ने एस ओ को बताया कि बिहार व अन्य जगहों से ईसाई धर्म प्रचारक पादरी आते हैं व एक गिलास पानी में प्रार्थना कर पीने को देते हुए सब प्रकार की बीमारी समाप्त हो जाने का बात करते हैं। धीरे- धीरे हिन्दू धर्म से नफरत व अंधविश्वास की दलदल में ईसाई धर्म की ओर बढ़ रहे लोग हिन्दू देवी देवताओं को नहीं मानते है। कुछ दिन पूर्व ही हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा में भी धर्मांतरण का मामला आया था जिसमें दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस चालान की कार्यवाही की थी। एसडीएम अरविंद कुमार ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर जेल भेज दिया था। क्षेत्र में यह दूसरा मामला धर्मांतरण का होने से लोगों में आम चर्चा फैल गई है।

इस संबंध में हनुमानगंज थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया की बिना नियम कानून का पालन किए लोगों को इस तरह के कार्य हेतु प्रेरित करने वाले लोगों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु सब- इंस्पेक्टर के साथ टीम गठित कर दी गयी है, शीघ्र ही उनके ऊपर विधिसम्मत कार्यवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking