News Addaa WhatsApp Group Join करें

एएनएम भर्ती में अनियमितता के दोषी कुशीनगर के एसीएमओ पर दर्ज होगा केस

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 26, 2022  |  8:28 AM

904 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एएनएम भर्ती में अनियमितता के दोषी कुशीनगर के एसीएमओ पर दर्ज होगा केस WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिले में संविदा एएनएम की हुई भर्ती में अनियमितता पायी गई है। जांच में एसीएमओ (अपर मुख्य चिकित्साधिकारी) और दो स्वास्थकर्मी दोषी पाए गए हैं।

आपके लिए और..- चौबीस घंटे में खुली फर्जी चोरी की पोल, घर में...

जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है।संविदा एएनएम की भर्ती लगभग छह माह पहले हुई थी। भर्ती में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत मिली तो जिलाधिकारी ने सीएमओ की अध्यक्षता में टीम गठित कर जांच कराई। जांच टीम को भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता मिली है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई की है। सीएमओ सुरेश पटारिया ने बताया कि समिति की जांच में पुष्टि हुई है कि भर्ती में चयन प्रक्रिया के नियमों का पालन नहीं किया गया है।

एसीएमओ व इससे जुड़े अन्य दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। जिलाधिकारी ने एसीएमओ डा. जेएन सिंह, संविदाकर्मी सिद्धार्थ तिवारी, रितेश तिवारी पर केस दर्ज कराने का आदेश दिया है। रविवार को मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से गहने गायब
छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से गहने गायब

हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट…

हाटा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में वांछितों के खिलाफ चलाए जा…

शिक्षण संस्थाओ मे धूमधाम से मना बाल दिवस
शिक्षण संस्थाओ मे धूमधाम से मना बाल दिवस

बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता ने मोहा मन। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली सहित आसपास के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking