News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेट परीक्षा मे धांधली की जांच कर रही सीबीआई टीम पहुंची कुशीनगर, एक युवक को लिया हिरासत मे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 22, 2024  |  7:28 PM

263 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेट परीक्षा मे धांधली की जांच कर रही सीबीआई टीम पहुंची कुशीनगर, एक युवक को लिया हिरासत मे WhatsApp
Responsive image
  • यूजीसी नेट परीक्षा मे गडबड़ी का तार कुशीनगर मे

कुशीनगर । यूजीसी नेट परीक्षा में गड़बड़ी का तार कुशीनगर से भी जुड़ा हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार की रात सीबीआई की टीम कुशीनगर पहुंची और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पडरौना कोतवाली में पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि सीबीआई टीम की इस पूरी कार्रवाई से पडरौना कोतवाली पुलिस को दूर रखा गया है, सिर्फ थाने के कक्ष का इस्तेमाल पूछताछ के लिए किया जा रहा है। कहना ना होगा कि कुशीनगर जनपद पडोसी राज्य बिहार की सीमा से जुड़ा है। नतीजतन इस मामले मे कुशीनगर से कुछ अन्य लोगो के शामिल होने की आशंका जताई जा रही हैं, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

आपके लिए और..- कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे...

काबिलेगौर है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 19 जून को यूजीसी नेट रद्द कर सीबीआई को जांच सौंपी है। इस परीक्षा में गोरखपुर में भी बस्ती के एक युवक को पकड़ा गया था जांच मे कुशीनगर के निखिल का नाम आया था इसी आधार पर सीबीआई टीम जांच कर रही है। बताया जाता है कि सीबीआई के रडार मे कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के दो युवक थे। इसमें एक कोचिंग संचालक है जिले मे सीबीआई की आने की भनक मिलते ही कोचिंग संचालक फरार बताया जा रहा है जबकि निखिल को सीबीआई टीम हिरासत से लेकर पूछताछ करने के बाद अपने साथ ले गयी।

कौन है निखिल

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिधुआ बाजार के रहने वाले व्यापारी बृजेश सोनी का बीस वर्षीय पुत्र निखिल सोनी बीते तीन वर्ष से कोटा में रहकर यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसके बाद वह लखनऊ आ गया। विगत एक माह से वह अपने घर सिधुआ मे था।बीते दिनो निखिल ने भी यूजीसी नेट की प्रवेश परीक्षा दी थी। वह टेलीग्राम सोशल मीडिया पर यूजीसी नेट परीक्षा का प्रश्न पत्र के पश्नो के कुछ भाग पोस्ट किया था। दिल्ली सीबीआई की टीम ने गोरखपुर मे बस्ती के पकडे गये युवक द्वारा दी गई जानकारी व टेलीग्राम पर पोस्ट किये पश्न पत्र के पश्नो के आधार पर शुक्रवार को सीबीआई टीम सिधुआ बाजार निवासी बृजेश सोनी के घर पहुंची और निखिल के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन निखिल मौके पर नहीं मिला। अगले दिन शनिवार को सीबीआई टीम ने निखिल को हिरासत मे लेकर घंटो पूछताछ करने के बाद अपने साथ ले गयी। सूत्रों की मानें तो सीबीआई टीम ने निखिल से पूछताछ के दौरान उसका लैपटॉप,मोबाइल भी खगाली है जिसमे अहम जानकारी मिलने की सूचना है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन

प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…

हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख लेनी चाहिए – धर्मराज सिंह
हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख लेनी चाहिए – धर्मराज सिंह

भरत मिलाप के कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामीणों संग आस पास के गाँवों…

सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…

कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking