News Addaa WhatsApp Group Join करें

संत शिरोमणि गणिनाथ महराज की चेतना रथ यात्रा का खड्डा नगर में हुआ भब्य स्वागत्

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 8, 2021  |  6:30 PM

1,458 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
संत शिरोमणि गणिनाथ महराज की चेतना रथ यात्रा का खड्डा नगर में हुआ भब्य स्वागत् WhatsApp
Responsive image
  • दर्जनों मोटरसायकिल जूलूश रथयात्रा में रहा शामिल, लोग नारे लगा चल रहे थे आगे- आगे
  • जनजागृति रथ का नगर में आगमन पर हुआ जगह- जगह भब्य स्वागत्

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा)।अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य महासभा कुशीनगर के तत्वाधान मे संत शिरोमणि गणिनाथ महाराज का जन जागृति एवं राजनैतिक चेतना रथ यात्रा का नगर पंचायत खड्डा के महाराणा प्रताप चौक पर बुधवार को समाज के लोगों ने पूजन- अर्चन कर जोरदार व भब्य स्वागत किया।
कुशीनगर जिले के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए बुधवार को चेतना रथ खड्डा पहुंचा। महाराणा प्रताप चौक पर बाबा गणिनाथ महराज का पुजन अर्चन के बाद यात्रा में शामिल युवा प्रदेश अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद मद्धेशिया, जिला सरंक्षक हरेराम गुप्त, जिला उपाध्यक्ष डा. वीरेन्द्र गुप्त, युवा शाखा के जिला महामंत्री गौरव मद्धेशिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन रोड पर भी यात्रा का स्वागत हुआ। इसके बाद बाइक जुलूस निकालकर महाराणा प्रताप चौक से सुभाष चौक होते हुए रेलवे स्टेशन रोड, शिवाजी चौक के बाद सिसवा बाजार के लिए यात्रा रवाना हो गई। इस दौरान संरक्षक हरिशंकर मद्धेशिया, अध्यक्ष अनिल मद्धेशिया, महामंत्री पवन मद्धेशिया, उपाध्यक्ष राकेश मद्धेशिया, सुनील मद्धेशिया, दीनानाथ मद्धेशिया, सज्जन मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष अजय मद्धेशिया, संदीप मद्धेशिया, अमरचंद मद्धेशिया, संतोष जायसवाल, कमलेश्वर वर्मा, प्रिन्स मद्धेशिया, अजय जायसवाल, रतन मद्धेशिया, अमर जायसवाल, सोनू मद्धेशिया, गुड्डू गुप्ता, सोनू मिश्रा, विनय वर्मा, रमेश गुप्ता, संजय मद्धेशिया, प्रदीप गुप्ता, अभिमन्यु मद्धेशिया, विशाल मद्धेशिया, शिवम मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। इस दौरान नगर का माहौल भक्तिमय हो गया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking