News Addaa WhatsApp Group Join करें

वाल्मीकिनगर के दरूआबारी से शुरू हुई मुख्यमंत्री नितीश की समाधान यात्रा; बगहा में नारायणी नदी के कटाव स्थल का निरीक्षण कर बोले सीएम, नहीं कटेगा बगहा

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 5, 2023  |  8:23 PM

476 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वाल्मीकिनगर के दरूआबारी से शुरू हुई मुख्यमंत्री नितीश की समाधान यात्रा; बगहा में नारायणी नदी के कटाव स्थल का निरीक्षण कर बोले सीएम, नहीं कटेगा बगहा WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान वाल्मीकि नगर से दरुआबाड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने सरकारी योजनाओं का हाल जाना। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बजट सत्र के बाद मैं देश की यात्रा पर निकलूंगा। नीतीश कुमार ने कहा कि पहले अपने राज्य का विकास देख रहे हैं। यहां के सारे काम पूरे करेंगे। इसके बाद आगे बढ़ेंगे। बजट सत्र पूरा होने के बाद हम देश की यात्रा पर निकलेंगे। वहीं इससे पहले दरुआबारी गांव की लड़कियों ने मुख्यमंत्री से स्कूल बनाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि तुरंत इसे देखिए। हमारी पहली प्राथमिकता बच्चों की पढ़ाई है। मुख्यमंत्री गुरूवार की सुबह दरूआबारी पहुंचे। वहां जाकर योजनाओं को देखकर मुख्यमंत्री काफी खुश नजर आये। अपनी खुशी को उन्होंने मीडिया के सामने सार्वजनिक भी किया और कहा कि जमीनी स्तर पर बहुत अच्छा काम हुआ है। दरअसल जिस जगह का नीतीश कुमार गुणगान कर रहे थे । वहां पर पिछले कई दिनों से युद्धस्तर पर काम जारी था। सरकार की तरफ से स्थानीय प्रशासन को पहले ही बता दिया गया था। लिहाजा प्रशासन ने सरकार को खुश करने की कोई कसर नहीं छोड़ी। पूर्व चयनित जगहों पर जाकर मुख्यमंत्री ने योजनाओं को देखा और गदगद होकर चले आये। वे कहने लगे कि बहुत बढ़िया काम हुआ है।समाधान यात्रा के दौरान सीएम दरूआबारी से सड़क मार्ग होते बगहा पहुँचे ।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

जहां मुख्यमंत्री ने शहर के पारसनगर के समीप गण्डक नदी से हो रहे कटाव स्थलों का जायज़ा लिया । सीएम ने गण्डक के कटाव से हर हाल में बगहा शहर को बचाने पर गंभीरता दिखाई औऱ जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि गण्डक नदी तट पर ऊंचे बांध निर्माण किया जाए ताक़ि बाढ़ औऱ कटाव से निजात मिल सके । इस दौरान सीएम नीतीश के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा और वित्त मंत्री विजय चौधरी के साथ ज़िले के प्रभारी मंत्री ललित यादव , डीजीपी आर एस भट्ठी भी मौजूद रहे । बतादें कि विगत कुछ महिनों से गण्डक नदी बगहा शहर के पारसनगर ,आनंदनगर व शास्त्रीनगर में कटाव कर रही है । लिहाज़ा समाधान यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गाइड बांध निर्माण कार्य करवाने का भरोसा दिलाया है ।

इस दौरान एमएलसी भीष्म साहनी, सौरभ कुमार, पुर्व विधायक प्रभात रंजन, पूर्व एमएलसी राजेश राम, नगर सभापति प्रतिनिधि पप्पू कुमार, राकेश सिंह, दयाशंकर सिंह, गजेंद्र धर मिश्र सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व जनता मौजूद रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking