News Addaa WhatsApp Group Join करें

जी जी एस वर्ड स्कूल मे वार्षिकोत्सव समारोह पर बच्चों ने पेश की सांस्कृतिक कार्यक्रम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 22, 2023  |  8:53 PM

661 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जी जी एस वर्ड स्कूल मे वार्षिकोत्सव समारोह पर बच्चों ने पेश की सांस्कृतिक कार्यक्रम WhatsApp
Responsive image

Advertisement

अहिरौली/कुशीनगर (ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय)।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अन्तर्गत बेन्दुआर अहिरौली में स्थित जीएस वर्ड स्कूल प्रांगण में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया।कार्याक्रम के मुख्य अतिथि उमाशंकर त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी ने शुभारंभ मां वाग देवी के चित्र पर पुष्पांजलि और ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से स्थापित रंगमंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।बच्चों द्वारा पेश नृत्य को विशेष रूप से सराहा गया।विद्यालय की प्रधानाध्यापक राहुल पाण्डेय ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।जिसमें उन्होंने गत वर्ष के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक,खेलकूद अन्य उपलब्धियों को सम्मिलित किया। उन्होंने गतवर्ष के दौरान विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं में हुए व्यापक सुधार के बारे में बताया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उमाशंकर त्रिपाठी ने कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से आने वाले समय में भारतीय शिक्षा में भारी बदलाव होगा।संपूर्ण रूप से नई शिक्षा नीति में भारतीयता के दर्शन होंगे।वार्षिकोत्सव के माध्यम से वर्षभर छात्र-छात्राओं को शिक्षक-शिक्षिकाओं की दी गई संस्कारयुक्त शिक्षा के दर्शन होते हैं।शिक्षा के माध्यम से ही रोजगार का सृजन होता है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक राहुल पाण्डेय ने किया। प्रबंधक प्रतिनिधि गंगेश कुमार सिंह ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को अपने अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक की पेशकश को सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया।उन्होंने कहा कि आप देश के भविष्य हो,आप जो भी बनो एक बेहतर इंसान और अच्छे नागरिक जरूर बनो।इस अवसर पर शिवदयाल सर विद्यालय के अध्यापक अध्यापिका बच्चे व अभिभावकगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking