News Addaa WhatsApp Group Join करें

शहीद स्थलों के स्वच्छता कार्यक्रम को मिला नपाप कुशीनगर का साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 27, 2022  |  1:57 PM

571 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शहीद स्थलों के स्वच्छता कार्यक्रम को मिला नपाप कुशीनगर का साथ

कसया/कुशीनगर। नयी दिशा द्वारा माह के अंतिम रविवार को कसया नगर स्थित शहीद स्थलों की होती है साफ सफाई नपाप कुशीनगर प्रत्येक रविवार को शहीद स्थलों की करेंगी साफ सफाई नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को कसया नगर स्थित शहीद स्मारक स्थल, शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रतिमाओं को स्वच्छ रखने हेतु चलाये जा रहे साफ सफाई कार्यक्रम को नगर पालिका परिषद कुशीनगर का साथ मिला है। संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार की भांति फरवरी माह के अंतिम रविवार को संस्था सदस्य गोला बाजार स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की साफ सफाई करके गांधी चौक स्थित गाँधीजी की प्रतिमा की सफाई के लिए पहुंचे तो वहां नपाप कुशीनगर के सफाई कर्मचारी साफ सफाई करते मिले। बात चीत से पता चला कि ईओ प्रेम शंकर गुप्ता सर के निर्देश पर यह कार्य हो रहा है और प्रत्येक रविवार को कसया नगर स्थित सभी शहीद प्रतिमाओं की साफ सफाई होगी। डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया कि फिर ईओ सर से दूरभाष पर बात की गई और इस कार्यक्रम की पुष्टि होने पर उन्हें संस्थान की तरफ से धन्यवाद दिया गया। इस दौरान कसया नगर स्थित चंद्रशेखर आजाद जी, गांधी जी, शहीद स्मारक स्थल व अमिय त्रिपाठी जी के प्रतिमा की साफ-सफाई व धुलाई करके भावांजलि भेंट की गई।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस अवसर पर नयी दिशा के आशुतोष मिश्र, डॉ0 बच्चा प्रसाद, ममता कश्यप, डॉ0 अनिल सोनी, अरुणेश्वर पांडेय, अभिषेक श्रीवास्तव, इन्द्र मिश्र, डॉ0 हरिओम मिश्र तो नपाप कुशीनगर से विक्की, हरी, किशोर, महेंद्र सम्मिलित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking