News Addaa WhatsApp Group Join करें

CM योगी का फरमान: अब UP में बच्चों-महिलाओं के खिलाफ होगा जुर्म तो घटनास्थल पर पहुंचेंगे बड़े अधिकारी!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 15, 2020  |  9:25 AM

1,285 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
CM योगी का फरमान: अब UP में बच्चों-महिलाओं के खिलाफ होगा जुर्म तो घटनास्थल पर पहुंचेंगे बड़े अधिकारी! WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और नाबालिग बच्चों से संबंधित अपराध में तत्काल प्रभावी कदम उठाने और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम योगी ने यह भी आदेश दिया है कि इस प्रकार के अपराध के मामलों में वरिष्ठ अधिकारी खुद तत्काल मौके पर जाकर मुआयना करें। जांच संबंधी कार्रवाइयां समय से पूरा करें और पीड़ित परिवारों की देखभाल करें। साथ ही उन्हें तत्काल फौरी सहायता उपलब्ध कराएं। सीएम ने यह भी निर्देश दिया है कि जहां भी सुरक्षा की आवश्यकता हो वहां तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराया जाए।

आपके लिए और..- उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में फास्ट ट्रैक कोर्ट और नाबालिग बच्चों के साथ हुए अपराधों में पॉक्सो कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए।

उन्होंने आगरा, चित्रकूट और प्रतापगढ़ की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए दोषियों के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

*दलित महिलाओं के खिलाफ अपराध पर करें कड़ी कार्रवाई*

मुख्यमंत्री ने कहा है कि दलित वर्ग से संबंधित बालिकाओं और महिलाओं के साथ अपराध के प्रकरण सामने आने पर तत्काल घटना का संज्ञान लेकर मुकदमों को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट व पाक्सो कोर्ट में दाख़िल कराते हुए त्वरित न्याय दिलाया जाए। ऐसे प्रकरणों में वरिष्ठ अधिकारी अविलंब घटनास्थल पर पहुंचकर विवेचना संबंधी सारी कार्रवाई समय से पूरी कराएं और प्रभावितों को सुरक्षा उपलब्ध कराएं। पीड़ित परिवार को तत्काल अनुमन्य सहायता भी उपलब्ध कराई जाए। अभियोजन पक्ष से प्रभावी पैरवी कराकर दोषियों को जल्द से जल्द सजा भी दिलाई जाए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking