News Addaa WhatsApp Group Join करें

सी ओ तमकुहीराज ने मां-बच्ची के प्रति बढ़ाए मदद के हाथ

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 20, 2023  |  9:03 PM

802 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सी ओ तमकुहीराज ने मां-बच्ची के प्रति बढ़ाए मदद के हाथ
  • गोरखपुर जाने के लिए छूटी बस पर बीस किलोमीटर दूर ले जाकर दोनो को बैठाया

कुशीनगर । खाकी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। जिले के तमकुहीराज सी ओ सर्किल के सीओ ने गुरुवार की रात मानवीयता के साथ ही कर्तव्यनिष्ठा की भी मिशाल पेश की। उसने बीमार बच्ची के साथ सेवरही वाया तुर्कपट्टी कसया, गोरखपुर मार्ग पर बभनोली के पास सुन सान सड़क पर एक वुजुर्ग महिला अपने बीमार बच्ची के साथ बस छूट जाने के बाद वाहन के प्रतीक्षा में खड़ी दिखी, तो सीओ ने मानवीय संवेदना प्रगट करते हुए अपने गाड़ी से उसे बीस किलो मीटर दूर कसया ले जाकर मां बेटी को बस पर बैठाया।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

हुआ यूं की उसी सड़क से सीओ तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा अपने सरकारी गाड़ी से गुजर रहे थे,तब तक उनकी निगाह उस महिला पर पड़ी, उन्होंने महिला को देर सांयकाल सुनसान जगह पर खड़ा होने के कारण पूछा फिर महिला बोली साहब ! हमे गोरखपुर जाना है , बच्ची मेरी बीमार डाक्टर को सुबह दिखाना है, उनके पास नंबर लगाया है, घर से समय से निकली लेकिन अबतक बस नही मिली, इतना सुन मानवीय संवेदना से लबरेज सीओ कालरा अपने को रोक नहीं सके। त्वरित उन दोनो को अपने गाड़ी से कसया ले जाकर गोरखपुर वाली बस पर बैठाया।

चूंकि एक बात चीत के क्रम में इस संवाददाता से सीओ तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा ने उपरोक्त वाक्य बताई, जो संवाददाता के अपनी नजर में काबिले तारीफ लगी तो खबर बन गई। जी सही है, सूबे में बदल रही है मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश में यूपी पुलिस!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking