News Addaa WhatsApp Group Join करें

एमबीबीएस में चयनित बेटी को दी बधाई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 4, 2023  |  7:52 PM

169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एमबीबीएस में चयनित बेटी को दी बधाई

जौनपुर जिले के खुटहन थाने की बेटी श्रद्धा पाण्डेय का एमबीबीएस में प्रवेश मिलने पर जिले के गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी है। श्रद्धा का सरकारी मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में चयन हुआ है। सीबीएसई की राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा नीट में उत्तीर्ण होने के बाद श्रद्धा का एमबीबीएस में चयन हुआ है। नीट में इस बेटी ने आल इंडिया में अच्छा रैंक प्राप्त किया था। उनका कहना है कि कड़ी मेहनत व सच्ची लगन के बलबूते पर ही जीवन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। शुरू से ही डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली मेधावी छात्रा श्रद्धा ने अपने पिता प्रमेंद्र पाण्डेय व माता के उचित मार्गदर्शन में गांव के ही हाई स्कूल से दसवीं कक्षा तथा बारहवीं कक्षा उतीर्ण की है। छात्रा श्रद्धा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और भाई राहुल पाण्डेय के साथ गुरुजनों को दिया है।

आपके लिए और..- कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित

उसकी उपलब्धि पर विधायक रमेश मिश्रा डॉ अशोक मिश्रा, डॉ संजय दुबे समाजसेवी, रमेश चंद्र तिवारी व अखिल मिश्रा मीडिया महेंद्र दुबे बबलू तिवारी, सोनू उपाध्याय बड़े पिता रामलाल पांडे व श्यामलाल पांडे, धर्म लाल पांडे व चाचा अरविंद पांडे, डॉ अशोक मिश्रा, रमेश चंद्र तिवारी व अखिल मिश्रा मीडिया महेंद्र दुबे, बबलू तिवारी सोनू उपाध्याय समेत परिजनों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए बधाई दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित खड्डा , कुशीनगर। उत्तर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking