कुशीनगर (न्यूज अड्डा) ।उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक होते जा रहा है वैसे वैसे पार्टियों के नेताओं की धड़कन उतना ही तेजी से धड़क रही हैं। अपनी अपनी सरकार बनाने के लिए सभी पार्टियां कमर लगभग कसली हैं। हर पार्टी का मुखिया अपने अपने स्तर से लोगों को लुभाने के लिए लुभावने वादे कर रही हैं। वही प्रत्याशी भी क्षेत्र में पार्टी के दिए हुए निर्देशों को लेकर 24 घंटा जनता के बीच में बने हुए हैं कि अगर इस बार टिकट मिला तो सीधे विधानसभा पहुंचने का सुनहरा अवसर मिलेगा। अगर हम बात करें कुशीनगर जनपद के सबसे चर्चित सीट जहां सपा की सरकार में भी भाजपा के खाते में सीट रहा वहीं इस समय वर्तमान में भी भाजपा के ही खाते में सीट बरकरार है। और इसको तोड़ने के लिए इस बार कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ फाजिलनगर विधानसभा में लड़ने की तैयारी कर रही है। वही इस क्रम में टिकट के प्रबल दावेदार प्रदेश सचिव कांग्रेस पिछड़ा वर्ग उत्तर प्रदेश विनोद कुमार यादव ने भी कांग्रेस पर भरोसा जताया है कि अगर इस बार कांग्रेस पार्टी ने भरोसा जताया तो यह सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी। जिससे सरकार बनाने में मजबूती मिलेगी। जिससे दिन इस क्षेत्र का चौमुखी विकास करने का अवसर मिलेगा। और दबे कुचले लोगों की आवाजों को सुनी जाएगी। आज इस विधानसभा में 20 साल से विकास का पहिया थम सा गया है। जिस को गति देने के लिए इस बार विनोद यादव ने पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच में संघर्ष कर रहे हैं अब देखना यह होता है कि क्या कांग्रेस पार्टी भरोसा जता पाती है या नही। विनोद कुमार यादव ने बताया कि हमारी इच्छा है कि फाजिलनगर विधानसभा में वृद्धाश्रम विकलांग आश्रम कुष्ठ आश्रम की स्थापना मुख्य उद्देश्य है।
सोनू गुप्ता/न्यूज अड्डा
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…