खड्डा/कुशीनगर।विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पांचवें छठे और सातवें चरण के लिए 28 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई है। जिसमें कुशीनगर जनपद के 329 खड्डा से धनंजय सिंह पहलवान , 330 पडरौना से मोहम्मद जहीरूद्दीन, 332 फाजिलनगर से सुनील मनोज सिंह के नामों की घोषणा हुई है।
विधानसभा चुनाव में सपा, बसपा व भाजपा ने अभी अपने- अपने दलों से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है जबकि कांग्रेस पार्टी ने धनन्जय सिंह पहलवान पर भरोसा जताते हुए सोमवार को जारी प्रत्याशियों की सूची में इनके नाम की घोषणा की है। वहीं आम आदमी पार्टी ने डा.राजकुमार गुप्ता को खड्डा विधानसभा में अपने दल का प्रत्याशी बनाया है। बहरहाल खड्डा विधानसभा की पूरी तस्वीर भाजपा, सपा सहित बसपा प्रत्याशी के नामों की घोषणा के बाद ही तमाम अटकलों व कयासबाजियों पर बिराम लगेगा।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…