News Addaa WhatsApp Group Join करें

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट आई, जानें कौन-कहां से होगा उम्मीदवार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 8, 2024  |  7:54 PM

157 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट आई, जानें कौन-कहां से होगा उम्मीदवार WhatsApp
Responsive image

अगले सात दिनों के अंदर 2024 की लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. सूत्रों की मानें तो 7 चरणो में ये चुनाव हो सकता है. लेकिन उससे पहले सियासी पारा चढ़ा हुआ है. सभी पार्टियां उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करने में जुटी हैं. बीजेपी 195 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी कर चुकी है. इसके अलावा कई क्षेत्रीय पार्टियों ने भी लिस्ट जारी कर दी हैं. इस बीच आज शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है, जिसमें राहुल गांधी, भूपेश बघेल जैसे बड़े नेताओं का नाम शामिल है.

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर उम्मीदवारों की लिस्ट की घोषणा की. कांग्रेस पार्टी की इस लिस्ट में राहुल गांधी और भूपेश बघेल का नाम है। कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने बताया कि वायनाड से राहुल गांधी, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, महासमुंद से ताम्रध्वज साहू, रायपुर से विकास उपाध्याय, बेंगलुरु रूरल से डीके सुरेश चुनाव लड़ेंगे।

प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में केरल के अलपुझा से केसी वेणुगोपाल और तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से शशि थरूर का नाम है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने बताया कि इस लिस्ट में 15 प्रत्याशी जनरल कैटेगरी से हैं जबकि 24 प्रत्याशी ओबीसी, एसी-एसटी कैटेगरी के हैं। उन्होंने कहा कि यह लिस्ट युवा और अनुभवी नेताओं की लिस्ट।

ये रही कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट

छत्तीसगढ़ – जांगीर-चम्पा – डॉ. शिवकुमार, कोरबा- ज्योत्सना महंत, राजनंदगांव- भूपेश बघेल, दुर्ग- राजेंद्र साहू, रायपुर- विकास उपाध्याय, महासमुंद- ताम्रध्वज साहू

कर्नाटक- बीजापुर-एचआर अलगुर, हावेरी-एजी मथ, शिमोगा- गीथा शिवाराजकुमार, हासन- श्रेयस पटेल, तुमकूर- एपी मुद्दानूमगोडा, मांड्या- स्टार चंद्रू, बेंगलुरु रूरल- डीके सुरेश

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट
WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट

आजकल WhatsApp हर स्मार्टफोन यूजर की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking