रामकोला/कुशीनगर। सावन माह के चौथे सोमवार को शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और शिव भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर उनको जलाभिषेक किया।
मान्यता है कि सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार को पूजा करने वाले भक्तों पर भोले बाबा अति प्रसन्न होते है और उनकी मनोकामना पूरी करते है। इसी मान्यता के चलते पूरे सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना की जाती है, इसकेे साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा उपवास रखकर सोमवार को विशेष पूजा अर्चना भी जाती है। चौथे सोमवार को प्राचीन धर्मसमधा देवी मंदिर परिसर अन्तर्गत शिव मंदिर ,अमवा शिव मंदिर, सनातन विश्व दर्शन मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर, उर्दहा शिव मंदिर, बनहवा शिव मंदिर, कुसम्हां मंदिर, मोरवन शिव मंदिर सहित क्षेत्र के सभी शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था।
भक्तों ने फल फूल बेलपत्र आदि से भगवान की पूजा अर्चना की। सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में भगवान शिव की जयकार के स्वर गूंजते रहे। कई मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…