खड्डा, कुशीनगर। द कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन खड्डा के संघ का वार्षिक चुनाव का ऐलान हो गया है। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष भानु प्रताप पाण्डेय ने चुनावी कार्यक्रम की तिथियां घोषित कर दी हैं।
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि द कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के निमित्त सदस्यता अभियान 19 दिसम्बर से शुरू होकर 28 दिसम्बर तक चलेगा। आपत्ति एवं सूची प्रकाशन 29 दिसम्बर को किया जाएगा। पर्चा बिक्री व दाखिला 30 व 31 दिसम्बर को सायं 4 बजे तक होगा। 2 जनवरी 26 को पर्चा वापसी व सद्भावना सभा का आयोजन तो 7 जनवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे के बीच मतदान और उसके बाद मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि चुनावी कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही 19 दिसम्बर से 7 जनवरी तक चुनावी आचार संहिता लागू कर दी गई है।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…