News Addaa WhatsApp Group Join करें

एसआर चिल्ड्रेन एकेडमी में वार्षिक खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ ll

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Dec 19, 2025  |  6:53 PM

351 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसआर चिल्ड्रेन एकेडमी में वार्षिक खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ ll WhatsApp
Responsive image

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़ौली गाँव में स्थित एसआर चिल्ड्रेन एकेडमी विद्यालय में शुक्रवार से छव दिवसीय वार्षिक खेल का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव एनएसयूआई उत्तर प्रदेश आदित्य शुक्ला द्वारा खेल ध्वज फहराकर एवं मशाल प्रज्ज्वलित कर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया l

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

विकास खंड कप्तानगंज के गाँव पडौली में स्थित एसआर चिल्ड्रेन एकेडमी विद्यालय में वार्षिक खेल महोत्सव के शुभारंभ बाद मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों और शिक्षकों सहित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा l कि खेल व्यक्ति के शरीर को जहाँ स्वस्थ रखता है l वहीं व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, संघर्ष और नेतृत्व करने के साथ ही साथ टीम वर्क जैसी महत्वपूर्ण सीख भी प्रदान करता है l कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार पाण्डेय एवं अध्यक्ष सुशील पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही l

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों का संतुलन ही विद्यार्थियों को एक सशक्त और आत्मनिर्भर व्यक्तित्व प्रदान करता है l जिसको लेकर विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है l वार्षिक खेल महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों के लिए विद्यालय में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, टग ऑफ वॉर (रस्सा कशी), शतरंज सहित विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया है l इन सभी खेलों में बच्चों द्वारा पूरे उत्साह, जोश के साथ भाग लिया गया है l शुभारंभ के दौरान खेल मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह जहाँ देखते ही बन रहा था l

वहीं दर्शक दीर्घा में उपस्थित शिक्षक एवं अभिभावक खेल के दौरान अपने कलाओं का प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया जा रहा था l विद्यालय के खेल शिक्षक एवं आयोजक मंडल द्वारा प्रतियोगिताओं का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन किया गया l विद्यालय के अंदर खेल के दौरान अनुशासन और निष्पक्षता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है l कार्यक्रम के पहले दिन विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया l छव दिवसीय इस खेल महोत्सव के अंतिम दिन समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों में पुरस्कार वितरित कर पुरस्कृत किया जाएगा l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking