News Addaa WhatsApp Group Join करें

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 21, 2026  |  8:02 PM

417 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय में रखे जाने वाले विभिन्न अभिलेखों, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना तथा थाना परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज...

डीआईजी ने थाना कार्यालय के सभी प्रचलित अभिलेखों का अवलोकन करते हुए उनके समुचित रखरखाव एवं समय-समय पर अद्यावधिक किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण पुलिस कार्यप्रणाली की पारदर्शिता और प्रभावशीलता का महत्वपूर्ण आधार है।
निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। उन्होंने महिला एवं साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अलावा डीआईजी ने हवालात एवं मालखाना का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने, जब्त माल के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा रिकॉर्ड के नियमित सत्यापन के निर्देश दिए। थाना परिसर, कार्यालय कक्ष, बैरक एवं अन्य स्थानों की साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त करते हुए स्वच्छता बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को लगातार सजग रहने को कहा।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने, फरियादियों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, क्षेत्रअधिकारी तमकुहीराज , थाना अध्यक्ष पटहेरवा परविंदर राय सहित थाना पटहेरवा का समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार

तराजू, ठीहा, बांका और चाकू बरामद; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में…

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी

कुशीनगर। शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने और शादी…

सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking