News Addaa WhatsApp Group Join करें

डीपीओ से तंग आकर सीडीपीओ ने बच्चे के साथ खुदकुशी करने की दी चेतावनी

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Apr 3, 2025  |  6:02 PM

304 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डीपीओ से तंग आकर सीडीपीओ ने बच्चे के साथ खुदकुशी करने की दी चेतावनी WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर।जिला कार्यक्रम अधिकारी पर लगे यौन उत्पीड़न का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि। कसया की प्रभारी सीडीपीओ ने अपने बेटे के साथ आत्म हत्या की चेतावनी दी है।सीडीपीओ कसया ने इसका जिम्मेदार डीपीओ कुशीनगर और संविदा की मुख्य सेविका को ठहराया है। प्राप्त सूचना के मुताबिक एक वाट्सएप ग्रुप में सीडीपीओ कसया ने आत्महत्या की धमकी का पोस्ट की है। जिस ग्रुप में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी जुड़े हैं।इस पोस्ट के वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

कसया ब्लॉक में तैनात प्रभारी सीडीपीओ अनुपमा सिंह ने एक ग्रुप में लिखे पोस्ट में कहा कि मैं अपने बेटे के साथ आत्महत्या करने जा रही हूं।क्योंकि मेरे पास इसके सिवा और कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरी मौत की जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय और संविदा की
कसया की प्रभारी सीडीपीओ ने नौकरी से हटाने का आरोप है। आरोप यह है कि एक मुख्य सेविका द्वारा मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगवा कर मुझे नौकरी से हटवाया गया है। बुधवार की रात्रि को 8:27 बजे इस पोस्ट के वायरल होते ही विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।कुछ शुभचिंतक उनसे सम्पर्क कर उन्हें समझने में जुट गए।

सूत्रों के अनुसार खबर लिखे जाने तक विभाग से जुटे लोग अलग-अलग माध्यम से उनसे सम्पर्क करने में जुटे रहे।

इस संबंध में डीपीओ शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि कसया सीडीपीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही है।लेकिन इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि वह क्या पोस्ट किया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking