रामकोला/कुशीनगर । दीपावली लक्ष्मी पूजा का भी पर्व है। इस मौके पर शहर के तमाम घरों, दुकानों व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी की पूजा की गई।
मोहल्ले से लेकर सूनी गलिया भी बिजली सजावट से जगमगा रही थी। शाम से शुरू हुई आतिशबाजी देर रात तक अमावस्या की अंधेरी रात को प्रकाशमय करती रही। आकाशतारा और स्काई क्रैकर्स से आकाश जगमगाता रहा।फूल एवं रंग- बिरंगे झालरों व सजावट के अन्य सामानों से घरों को लोगों ने खूब सजाया था,घर के बाहर मनमोहक रंगोली बनाई गई थी।
लोगों ने पूरी श्रद्धा और विधि- विधान से लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर सुख समृद्धि मांगी। इस मौके पर बच्चे ,महिलाओं ,युवतियो ने भी खूब आनंद लिया।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…