हाटा/कुशीनगर। कई वर्षों से हाटा में प्रस्तावित बस डिपो के लिए जमीन उपलब्ध होने के बाद भी निर्माण नहीं हो सका है। जिससे बस से यात्रा करने वाले लोगों को कड़ी, धूप, बरसात व ठंड में सड़क के किनारे खड़े होकर बसों की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। राहगीरों की समस्या को विधायक मोहन वर्मा ने सदन में उठाया है। जिससे शीघ्र ही हाटा में बस डिपो बनने की उम्मीद बढ़ गई है।
गुरूवार को विधान सभा में चर्चा के दौरान विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि हाटा विधान सभा के मध्य से नेशनल हाइवे जाता है। हजारों की संख्या में यात्री हर रोज बसों से पड़ोसी राज्य विहार, गोरखपुर, देवरिया आदि स्थानों पर आते जाते रहते हैं। बस डिपो न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विधायक ने हाटा में आधुनिक बस डिपो के निर्माण की मांग की।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…