News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया: चौकी इंचार्ज से मारपीट का आरोपी दीवान गया जेल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 23, 2021  |  10:31 AM

847 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: चौकी इंचार्ज से मारपीट का आरोपी दीवान गया जेल!

देवरिया। शहर के परशुराम चौक पर शनिवार की शाम भुजौली कालोनी चौकी के प्रभारी से वाहन चेकिंग के दौरान उलझने वाला बस्ती पुलिस लाइन में कार्यरत दीवान भीम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। एसडीएम ने दीवान को चौदह दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या...

सदर कोतवाली क्षेत्र के भुजौली कालोनी मोहल्ला की रहने वाली एक महिला के मकान को कुछ वर्षो पूर्व गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के गगहा गांव के रहने वाले भीमसेन सिंह ने किराए पर लिया था। वह जिले में कांस्टेबल के पद पर पुलिस विभाग में तैनात था। इसी बीच बार्डर क्षेत्र के होने के चलते उसका तबादला बस्ती जनपद के लिए हो गया। वह बस्ती में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। वर्तमान में वह बस्ती में संस्पेंड चल रहा है। आरोप है कि जिले से स्थानांतरण होने के बावजूद भीमसेन सिंह भुजौली कालोनी में किराए पर लिया मकान खाली नहीं कर रहा है। महिला गृह स्वामी ने इस बारे में पुलिस से शिकायत की थी। इसकी जांच भुजौली चौकी इंचार्ज कर रहे हैं। शनिवार को पुलिस टीम मकान खाली कराने पहुंची तो हेड कांस्टेबल भीमसेन सिंह भुजौली चौकी प्रभारी से भिड़ गया। आरोप है कि उसने चौकी इंचार्ज के साथ अभद्रता भी किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हेड कांस्टेबल और उसके बेटे रितेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दरोगा से अभद्रता करने पर पिता पुत्र को शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस ने दोनों पिता पुत्र को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां से एसडीएम ने दरोगा के साथ अभद्रता करने वाले हेड कांस्टेबल भीमसेन को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया। वहीं उसके बेटे रितेश को जमानत दे दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित
सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित

ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking