News Addaa WhatsApp Group Join करें

Deoria News/देवरिया: पांच दिन पहले हुई युवक की मौत के मामले में केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 1, 2022  |  10:05 PM

945 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Deoria News/देवरिया: पांच दिन पहले हुई युवक की मौत के मामले में केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

देवरिया। जिले के रसौली गांव के युवक की पांच दिन पहले हुई मौत के मामले में गौरी बाजार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक के चचेरे भाई अरविंद राय की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।इसमें महुआडीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की एक महिला को मुख्य आरोपी बनाया गया है। परिजन पिछले तीन दिन से मृतक आशीष राय की हत्या का एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

27 दिसंबर को मिला था शव: बताते चलें कि गौरी बाजार थाना क्षेत्र के रसौली गांव का रहने वाला 24 साल का युवक आशीष राय पुत्र दिग्विजय राय 26 दिसंबर की रात घर से निकला था।अगले दिन, 27 दिसंबर की सुबह उसका क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक भगुआ सिरजम के पास मिला था।मृतक के करीबियों और परिजनों ने घटनास्थल से ही आशीष का मोबाइल सही सलामत बरामद किया था।काल डिटेल के मुताबिक आरोपी महिला और मृतक की उस रात आखिरी बातचीत हुई थी। एकलौता लड़का के हत्या होने से बदहवास परिजन और गांव के लोग वारदात वाली जगह पर पहुंचे। उन्होंने पहचान की तो बाइक आशीष की थी। घटनास्थल पर ही परिजनों को मृतक का मोबाइल मिला। इससे पता चला कि घर से निकलने से लेकर उसकी मौत के बीच आरोपी महिला ने उसे 50 बार कॉल किया था। दोनों की बातचीत भी हुई थी।

इस सम्बंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि थानाध्यक्ष महोदय हत्या को आत्म हत्या बताकर मामले को लीपापोती करना चाहते हैं। परिजनो का मांग है कि मामले का जांच किसी दूसरे थाने से कराया जाए जिससे न्याय मिल सके। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष गौरी बाजार अनिल पाण्डेय ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking