देवरिया । एंटी करप्शन सीआईडी गोरखपुर की टीम ने देवरिया जिला के ग्राम मरहबा थाना खुखुंदू तहसील बरहज प्रभारी हल्का प्रभारी कानूनगो को पांच हजार की रिश्वत लेते धर दबोचा। आरोप है कि जमीन का पत्थर दुरुस्त करने के एवज में उन्होंने शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी थी।
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता शत्रुघ्न कुशवाहा निवासी ग्राम मरहबा थाना खुखुंदू तहसील बरहज जनपद देवरिया ने जमीन का पत्थर दुरुस्त करने के लिए दिनांक 20 मार्च 2022 को तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर कार्रवाई करने हेतु हल्का प्रभारी कानूनगो अशोक पांडे को प्रार्थना पत्र मिला था कार्रवाई करने के एवज में आज दिनांक 30 अगस्त को शिकायतकर्ता शत्रुघ्न कुशवाहा से पांच हजार रूपए घुस लेते हुए रंगे हाथ तहसील बरहज गेट से निरीक्षक शिव मनोहर यादव की एंटी करप्शन सीआईडी गोरखपुर द्वारा गिरफ्तार कर थाना कोतवाली देवरिया में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई कर चालान किया जा रहा है।
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में कसया से लेकर बिहार सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर चल…
कुशीनगर। जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए…
कुशीनगर। गोरखपुर परियोजना निदेशक कार्यालय के परियोजना निदेशक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अब…
गोरखपुर। जीआरपी थाना गोरखपुर पुलिस टीम ने ईमानदारी और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते…