News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया: स्वीप कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मतदान को लेकर किया गया जागरूक

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Mar 20, 2024  |  5:14 PM

61 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: स्वीप कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मतदान को लेकर किया गया जागरूक

देवरिया(विनय कुमार गुप्ता) l राजकीय महाविद्यालय इंदुपुर गौरी बाजार में कार्यशाला का आयोजन इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के जिला नोडल ऑफिसर एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ )उदयभान की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें देवरिया जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के नोडल अधिकारी एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्रा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे l

आपके लिए और..- सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ...

कार्यशाला में राजकीय महाविद्यालय इंदुपुर गौरी बाजार देवरिया के नोडल अधिकारी डॉक्टर धर्मेंद्र तिवारी ने लोकतंत्र को सफल बनाने में मतदान की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका एवं उसके द्वारा संचालित स्वीप कार्यक्रम के बारे में एवं मतदाता जागरूकता के संबंध में विविध मुद्दों पर विस्तार से प्रकाश डाला l

इसी के क्रम में पीपीटी के माध्यम से स्वीप कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई साथ ही भारत निर्वाचन आयोग का मतदान गीत एवं मतदान से संबंधित कई वीडियो क्लिप दिखाया गया l इस वर्कशॉप की अगली कड़ी में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य ने आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करने हेतु महाविद्यालय स्तर पर विविध कार्यक्रमों के आयोजन किए जाने का आह्वान किया एवं लोगों को अपने महाविद्यालय में एवं अपने परिवेश में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जागरूक करने का निवेदन किया l

इस वर्कशॉप में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी, विभिन्न महाविद्यालय के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के नोडल अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking