News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया: सामूहिक प्रयास व जागरूकता से हासिल होगा 75 फ़ीसदी मतदान का लक्ष्य- सीडीओ

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Mar 20, 2024  |  5:11 PM

70 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: सामूहिक प्रयास व जागरूकता से हासिल होगा 75 फ़ीसदी मतदान का लक्ष्य- सीडीओ WhatsApp
Responsive image
  • भाटपाररानी के मदन मोहन मालवीय पीजी कालेज में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद का हुआ आयोजन
  • सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता अभियान-स्वीप के अंतर्गत आयोजित हुआ कार्यक्रम

देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । बुधवार को भाटपाररानी स्थित मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र देवरिया के तत्वाधान में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम-स्वीप के अन्तर्गत जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी देवरिया प्रत्यूष पांडेय (आई.ए.एस.) ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदान का महत्वपूर्ण स्थान है। अभी तक के मतदान आंकड़ों पर नजर डालें तो देवरिया जनपद में 56 फ़ीसदी मतदान होता है और 44 फ़ीसदी लोग मतदान में प्रतिभाग नहीं लेते हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 75 फ़ीसदी मतदान सुनिश्चित कराना है। 75 वर्ष पूर्व मतदान का अधिकार हमें प्राप्त नहीं था। इस मतदान के अधिकार को पाने के लिये देश को बहुत कुर्बानियां देनी पड़ी | आगामी मतदान मे मतदान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयास व जन जागरण की आवश्यकता है। निर्वाचक नियमावली तैयार करने में तहसील प्रशासन विकास विभाग, जिला प्रशासन वर्षों काम करता है। हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपने महत्वपूर्ण समय में से कुछ समय मतदान के लिए निकले। यह कार्यक्रम युवाओं के बीच रखा गया है। युवा स्वयं मतदान करें साथ ही साथ पड़ोसियों को मतदान के लिए प्रेरित करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने मतदान के सभी पक्षों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि जो लोग सड़क पर आलोचना करते हैं, उन्हें मतदान में हिस्सा लेकर स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण करना होगा।इस क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनके कैरियर निर्माण हेतु तमाम टिप्स दिया तथा कहा कि किसी प्रतियोगी क़ो केवल एक लक्ष्य पर आश्रित न रहकर बहुआयामी बनना चाहिये |

समारोह के अध्यक्ष संस्थान के प्रबंधक राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा कि प्रकृति पर युवाओं का उत्साह भारी पड़ा। जिससे कार्यक्रम सफल रहा । राष्ट्रीय पर्वों में मतदान सर्वश्रेष्ठ पर्व है।अच्छी सरकार के गठन हेतु जाति ,धर्म , भाषा, लिंग भेद से उपर उठकर कर मतदान करें। प्राचार्य प्रोफ़ेसर सतीश चंद्र गौड़ ने प्रतिकूल परिस्थितियों में कार्यक्रम की सफलता को लेकर आचार्यजन एवं संस्था के कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया। लोकतंत्र में मतदान का श्रेष्ठ स्थान है। मतदान के बदौलत युवा अपने भविष्य में अच्छी, शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य उपलब्ध करा पाते हैं। जिससे बदौलत एक कुशल सरकार का गठन होता है।

समारोह के आयोजक व प्रभारी नेहरू युवा केंद्र के जिला प्रभारी एवं जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने कार्यक्रम के सभी पक्षों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। विपरीत परिस्थितियों में सफलतम कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम संचालन समितियां के प्रति आभार प्रकट किया। प्रख्यात विचारक डॉ पवन कुमार राय ने समारोह काम सुन्दर एवम सफल संचालन किया। समारोह में उप जिलाधिकारी भाटपार रानी हरिशंकर लाल, प्रोफेसर कमलेश नारायण मिश्र, प्रोफेसर सुधीर कुमार शुक्ल, प्रोफेसर राम अवतार वर्मा, डॉ राकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता लोकगीत गायन प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के आए परिणाम में भाषण प्रतियोगिता में प्राजंल मिश्रा प्रथम, अंकित मद्धेशिया द्वितीय आस्था अग्रवाल तृतीय विजेता रही।,नुक्कड़ नाटक में गुंजन कुमारी, रंजीत ठाकुर,व कुमारी नीशू का टीम अव्वल रहा ।लोकगीत में आंचल तिवारी,आनंद कुमार, रिचा की प्रस्तुतीकरण सराहनीय रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रज्ञा यादव, निशा वर्मा, प्रीति यादव का धमाल रहा । पोस्टर प्रतियोगिता में श्रद्धा सोनकर, रिचा दुबे ,प्रीति कुशवाहा का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। रंगोली प्रतियोगिता में अर्पिता सिंह, अनामिका सिंह सिमरन वर्मा व अनुराधा शाह का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ माल्यार्पण से किया गया। संस्थान की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। समारोह में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गयी तथा अधिकतम मतदान हेतु पोस्टर लांच किया गया| मुख्य विकास अधिकारी ने सभी प्रतियोगिताओं में सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया | भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम में हजारों छात्र /छात्राओं ने प्रतिभाग किया |

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking