रामकोला/कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को मंदिरों एवं घरों में देवी स्कंदमाता की पूजा धूमधाम से की गई। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।
रामकोला नगर स्थित प्राचीन धर्मसमधा दुर्गा मंदिर एवं परिसर अन्तर्गत सती माता मंदिर सहित क्षेत्र के अधिकांश देवी मंदिरों में नवरात्रि के पांचवें दिन सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने पूरी विधि-विधान के साथ पूजा की और मां से अपनी मनोकामनाएं मांगी। देहात क्षेत्र में भी भक्तों ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए मंदिरों में पहुंचे थे। देवी जागरण का आयोजन भी हो रहा है और भक्त द्वारा उपवास रखकर माता की आराधना किया रहा है। हर तरफ “जय माता दी” की गूंज सुनाई दे रही है।
आचार्य विश्वनाथ पाण्डेय ने बताया कि नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा अर्चना की जाती है और स्कंदमाता की पूजा करने से व्यक्ति के सभी दुख समाप्त हो जाते हैं, साथ ही माँ संतान प्राप्ति की आशीर्वाद भी देती हैं।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…