News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुख्यात माफिया के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर “धाकड़” धवल ने की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही, पढ़े पूरी खबर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 27, 2024  |  3:00 PM

94 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुख्यात माफिया के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर “धाकड़” धवल ने की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही, पढ़े पूरी खबर

फतेहपुर। अपराधी चाहे कितना भी कुबत वाला हो लेकिन एक दिन उसे कानून के आगे बौना होना ही पड़ता है और अगर सूबे में “धाकड़” धवल जैसा पुलिस कप्तान हो तो फिर क्या ही कहने….फतेहपुर जिला के पुलिस प्रमुख आईपीएस धवल जयसवाल ने आज ऐसा एक अपराधिक माफिया को कानून के आगे बौना बना दिया, जो सूबे में चर्चा आम हो गया है। जिले के बाकरगंज चमड़ा मंडी स्थित निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल पर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बुलडोजर पहुंचा और ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई की गई.

आईपीएस धवल जायसवाल ने संवाददाता से बात करते हुए बताया की डी-69 गैंग का का लीडर और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर हाजी रज़ा उर्फ हाजी मोहम्मद के विरुद्ध जिले भर में कुल 23 मुकदमे दर्ज है. इस कुख्यात गैंगस्टर के विरुद्ध आज गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए इसकी निर्माणधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स था उसका ध्वस्तीकरण किया गया है.

उन्होंने ने आगे कहा की जिले में अपराध व अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा. मैंने पहले दिन से ही जिले भर में अपराधियों के समूल नाश का संकल्प लिया है और मै और मेरी पूरी पुलिस टीम इसको पूरा कर रहे हैं. मेरा मानना है की पुलिस के हूटर का ही इतना खौफ होना चाहिए जिसे सुन अपराधी कांप जाएं और इसी लक्ष्य के साथ फतेहपुर पुलिस काम कर रही है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking