हाटा कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को थाना क्षेत्र में पंजीकृत मु0अ0सं0 514/2026 धारा 3/5(1) धर्म संपरिवर्तन अधिनियम से संबंधित मामले में कार्रवाई की गई।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान ध्रुप निषाद पुत्र विद्यार्थी निषाद निवासी खिरकिया, थाना कोतवाली पडरौना, कुशीनगर और दुर्गेश निषाद पुत्र महेंद्र निषाद निवासी ग्राम कटौरा, थाना गौरी बाजार, देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP57BZ4677 भी बरामद की है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह व उ0नि0 रिजवान अहमद शामिल रहे। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बंधे के समीप खेत में दिखा विशालकाय गैंडा वन विभाग ने पदचिह्नों की जांच…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
मध्यप्रदेश में 55 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन, फाइनल में मध्यप्रदेश के पहलवान…
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, सप्ताहभर में थाने व सीओ कार्यालय के पास दूसरी…