खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के माघी भगवानपुर गांव में रविवार सुबह 9 मिल ठोकर बंधे के समीप विशालकाय गैंडे की चहलकदमी देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने गैंडे को देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गैंडा पास के गन्ने के खेत में छिप गया।
सुबह माघी भगवानपुर निवासी गुलाब, इंद्रासन, सुभाष मुसहर, मानिकचंद्र, श्रीकिशुन आदि ग्रामीण बंधे के समीप रामबृक्ष यादव के खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर गैंडे पर पड़ी। विशालकाय जंगली जानवर को देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए और शोर मचाते हुए वहां से हट गए।
ग्रामीणों की सूचना पर खड्डा रेंज के रेंजर अमित तिवारी वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने आसपास छानबीन करने के साथ गैंडे के पदचिह्नों की जांच की और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की।
रेंजर अमित तिवारी ने बताया कि बाढ़ के कारण जंगलों में पानी भरने से जंगली जानवर भटककर रिहायशी इलाकों और खेतों की ओर पहुंच रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अकेले खेतों की ओर न जाने तथा समूह में आने-जाने और विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।
हाटा कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
मध्यप्रदेश में 55 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन, फाइनल में मध्यप्रदेश के पहलवान…
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, सप्ताहभर में थाने व सीओ कार्यालय के पास दूसरी…