हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। थाना में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा संख्या 513/2026 में वांछित ओमप्रकाश वर्मा पुत्र जोगेन्द्र वर्मा निवासी खडसरा, थाना खेजुरी, बलिया को गिरफ्तार किया गया है।
Advertisement
पुलिस टीम में एसआई नंदलाल सरोज, हेड कांस्टेबल राजेंद्र वर्मा, कांस्टेबल सत्यम राय व धर्मेंद्र पटेल शामिल रहे। पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें:
तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
