News Addaa WhatsApp Group Join करें

दहेज हत्या व पास्को एक्ट के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 30, 2025  |  5:27 PM

354 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दहेज हत्या व पास्को एक्ट के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंहपुर में बिगत 12दिस्मबर को नवविवाहित की हत्या कर शव गायब करने के मामले में मृतका के पिता के तहरीर पर पुलिस ने पांच के बिरुद्व गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई में जुट गई थी।

आपके लिए और..- हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख...

बिहार के बेतिया जिला निवासी सुरेश पटेल ने अपने अपने लडकी शारदा की शादी तीन वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर निवासी मकसुदन के साथ किया था।शादी के कुछ दिन बाद ही शारदा को ससुराल वाले दान दहेज को लेकर परिजन प्रताड़ित करते रहे ।बीते 12दिस्मबर को रात नौ बजे शारदा अपने परिजनों को फोन कि और कही मेरे ससुर उमेश सिंह व अंय लोग मिलकर मुझे मार पीट रहे हैं और कह रहे हैं कि दहेज नहीं मगवा रही हो तो हत्या कर दिया जाएगा।मेरी लड़की शारदा द्वारा एक विडीयो बना कर अपने बडी बहन को भेजा।हम लोगों द्वारा बार बार शारदा को फोन किया जाता रहा लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

13दिस्मबर को लड़की के ससुर उमेश सिंह को शारदा के पिता सुरेश पटेल ने फोन कर पुछा तो उसने कहा कि बिना बताए शारदा कही भाग गयी है तब सुरेश पटेल ने कहा कि हमको बताए क्यों नहीं जिस पर कोई स्पष्ट जबाब नहीं मिला।15दिस्मबर को शारदा के पिता शारदा के घर सिंहपुर पहुचे और अपने समधी से पुछा कि शारदा कहा है जिस पर वो मौन धारण कर लिया ।शारदा के पिता ने कोतवाली पहुच अपने लडकी की कथित हत्या कर शव गायब करने के सम्बन्ध में तहरीर दी।जिस पर पुलिस ने ससुर सहित अन्य चार के बिरुद्व मुकदमा संख्या 0715/25/85,80(2)238,61(2)3/4 बीएन2023दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी। मंगलवार को इस घटनाक्रम में शामिल वांछित अभियुक्त शैलेन्द्र सिंह को निवासी सिंहपुर थाना हाटा जनपद कुशीनगर को प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे मय टीम ने नगर के धरुआडीह कट से गिरफ्तार किया साथ ही घटना में प्रयुक्त एक डिजायर को पुलिस ने कब्जे में लिया। वही पुलिस इस घटना में शामिल उमेश सिंह व विकास सिंह दो को पहले ही जेल भेज चुकी है।

वही एक अंय घटनाक्रम में पास्को एक्ट का वांछित अभियुक्त शम्भू नाथ चौहान को मंगलवार सुबह दस बजे के लगभग बंचरा सुकरौली नहर रोड से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया जहा से उपरोक्त वांछित अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।

इस गिरफ्तारी के दौरान एस एस आई रामचरन सरोज उपनिरीक्षक संतराज यादव,राहुल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन

प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…

हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख लेनी चाहिए – धर्मराज सिंह
हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख लेनी चाहिए – धर्मराज सिंह

भरत मिलाप के कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामीणों संग आस पास के गाँवों…

सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…

कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking