लखनऊ । गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा डा0 राजीव नारायण मिश्र IPS, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माघ मेला व 34वीं वाहिनी पीएसी कोवाराणसी के सेनानायक को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस महानिदेशक के द्वारा ‘प्लेटिनम डिस्क’ से गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।
डा0 राजीव नारायण मिश्र को पूर्व में पुलिस महानिदेशक के प्रसंशा चिन्ह रजत व स्वर्ण द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 05.07.2005 को अय़ोध्या मन्दिर पर हुये आतंकवादी हमले के दौरान डा0 मिश्र को आतंकवादियों से मुठभेड़ किये जाने के फलस्वसरूप पूर्व में ‘राष्ट्रपति के वीरता पदक’ से सम्मानित किया जा चुका है इसके अतिरिक्त उनको उत्कृष्ट व सराहनीय सेवायों के लिये राष्ट्रपति पदक भी प्राप्त हो चुका है।
हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…
5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…
हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…